फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू भाजपा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का पुतला फूंका

प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना के खिलाफ कथित टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी और भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता रथ मैदान ढालपुर में एकत्रित हुए। यहां पुतला दहन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और ढालपुर चौक पहुंचे। चौक पर प्रदेश सरकार और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा पदाधिकारी दानवेंद्र सिंह, अखिलेश कपूर, नरोत्तम ठाकुर, भीमसेन, नवल नेगी, रेखा गुलेरिया और विंदिया सूद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें