अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए चल रहे प्लॉट आवंटन में अब तक समिति को 2 करोड़ 27 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। दशहरा उत्सव की प्लॉट आवंटन कमेटी ने अब तक कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी स्टाल, लोकल झूले, बैग की दुकानें, बास्केट बाल मैदान, हलवाई मार्केट, लोकल बस्तु मार्केट, प्रदर्शनी मैदान में खाने पीन के स्टाल, सरकारी स्टाल, मीना बाजार-एक, दो और तीन के अलावा तीन पार्किंग स्थलों का आवंटन कर दिया है। प्लॉट आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि अब तक 2 करोड़ 27 लाख रुपये का राजस्व जुट चुका है और अभी कुछ स्टाल शेष है जिनका आवंटन जारी रहेगा।