कुल्लू के जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने जीवन और राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों के अनुभव साझा किए और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया।