फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: खत्म होने वाला है इंतजार, जानें कब खुलेगा कांगड़ा-रानीताल फोरलेन

Krishan Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 07:10 PM IST

शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत कांगड़ा से रानीताल तक समेला में बनीं सुरंगों से ट्रैफिक सितंबर माह के अंत तक शुरू होने जा रहा है। डेढ़ साल से बन रहे रियुंद खड्ड पुल का काम पूरा हो चुका है। फोरलेन की निर्माण कंपनी गावर कंस्ट्रक्शन के साइट इंजीनियर सुदीप ने बताया कि अप्रोच रोड तैयार है, फिनिशिंग का काम जारी है। पुल पर तारकोल बिछाने का काम पूरा होने के बाद पुल की एक लेन ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। इस पुल के शुरू होने से कच्छियारी (कांगड़ा) से रानीताल के बीच का सफर बेहद आसान हो जाएगा और यह दूरी महज 12 से 15 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे हमीरपुर और शिमला की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी और समय की बड़ी बचत होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें