फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: खाद्य आपूर्ति निगम ने 2093 किसानों को जारी किए 25.70 करोड़

हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति निगम ने 2093 किसानों को 25.70 करोड़ रुपये जारी कर फसल बेचने का लाभ दिया है। प्रदेश के किसानों की ओर से वर्तमान में धान की बिक्री जारी है। अभी तक प्रदेशभर में 3109 किसानों से 19288.49 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद हुई है। सबसे ज्यादा सिरमौर की एपीएमसी पांवटा साहिब में 751 किसानों ने 3031.31 मीट्रिक टन फसल बेची है। जबकि सबसे कम नगरोटा बगवां के एक किसान ने 2.29 मीट्रिक टन फसल बेची है। प्रदेशभर में तीन अक्तूबर से फसल की खरीद जारी है, जोकि 15 दिसंबर तक चलेगी। अभी तक ऊना की एपीएमसी रामपुर मंडी में 200 किसानों ने 1056.49 मीट्रिक टन, बद्दी इंडस्ट्री शेड मालपुर में 461 किसानों ने 2116.31 मीट्रिक टन, फतेहपुर अनाज मंडी 166 किसानों 1599.19 मीट्रिक, मार्केट यार्ड नालागढ़ में 438 किसानों ने 1985.35 मीट्रिक टन, मार्केट यार्ड टकराला के 196 किसानों ने 1124.25 मीट्रिक टन, मिलवां इंदौरा के 180 किसानों ने 2403.41 मीट्रिक टन, रियाली के 171 किसानों ने 2326.24 मीट्रिक टन, ऊना टाहलीवाल इंडस्ट्री एरिया के 236 किसानों ने 1912.01 मीट्रिक टन फसल बेची है। इसकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें