फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में दीपावली की खरीदारी को उमड़ी भीड़, सड़क किनारे खुलेआम बिके पटाखे, प्रशासन के आदेशों की अनदेखी

दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार को कांगड़ा बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही और बड़ी संख्या में लोग पटाखों की खरीदारी करते नजर आए। नगर परिषद मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहा। हालांकि, इस दौरान पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन की ओर से जारी आदेशों की कई स्थानों पर अनदेखी होती दिखाई दी। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग की ओर से पटाखों की बिक्री को लेकर जारी आदेशों के बावजूद नगर परिषद मैदान के अलावा अन्य स्थानों पर भी सड़क किनारे खुलेआम पटाखे बेचे जाते रहे। नियमों की इस अनदेखी ने प्रशासन की व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपावली के चलते बाजारों में खरीदारी का उत्साह देखने को मिला, लेकिन निर्धारित व्यवस्था से हटकर पटाखों की बिक्री चिंता का विषय बनी रही। सड़क किनारे पटाखों की दुकानों के संचालन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। दूसरी ओर, दीपावली के कारण कांगड़ा बस अड्डे पर भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। शाम चार बजे के बाद बसों की आवाजाही में कमी देखने को मिली। बस अड्डे पर हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसें खड़ी नजर आईं, जबकि इक्का-दुक्का बसें ही यात्रियों को लेकर रवाना हुईं। बस सेवाओं की आवाजाही कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। इस तरह दीपावली की खरीदारी के उत्साह के बीच पटाखों की बिक्री में नियमों की अनदेखी और परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति भी सामने आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें