फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन सकोह ने मनाया 27वां स्थापना दिवस, शहीद स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन सकोह का 27वां स्थापना दिवस मंगलवार को बटालियन मुख्यालय में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह में आईपीएस अधिकारी डीके चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद मुख्यातिथि को सलामी दी गई। बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह में दीप प्रज्ज्वलन और वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान की रस्म भी निभाई गई। इस दौरान द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन सकोह की उपलब्धियों, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। पुलिस बैंड की प्रस्तुति ने समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। बैंड की धुनों से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जवानों, अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल बन गया। स्थापना दिवस समारोह में जवानों और प्रतिभागियों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति और हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसके बाद जवानों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में जवानों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय का प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले जवानों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली। मुख्यातिथि आईपीएस डीके चौधरी ने बटालियन के अधिकारियों और जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिस बल की जिम्मेदारियों, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जवानों से पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह का समापन गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें