फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: देव भूमि पार्टी की न्याय यात्रा हमीरपुर से बिलासपुर के लिए रवाना

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर देव भूमि पार्टी की ओर से निकाली जा रही सवर्ण न्याय यात्रा बुधवार को हमीरपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा का अंतिम पड़ाव शिमला निर्धारित किया गया है, जहां यह 22 अक्तूबर को पहुंचेगी। इससे पहले मंगलवार को सवर्ण न्याय यात्रा हमीरपुर पहुंची थी। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत गांधी चौक से डुग्घा तक मशाल यात्रा भी निकाली गई। राजपूत कल्याण सभा के जिला अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर ने बताया कि यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए 22 अक्तूबर को शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें