फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुरेश कुमार बोले- बीस सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक से नदारद अधिकारियों से जवाब तलब

जिला योजना, विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक से बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की अब जवाबदेही तय होगी। सोमवार को बचत भवन में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर विधायक ने प्रशासन को ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन दौरे के चलते कुछ अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हो सके। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के कारण अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का उचित कारण है, लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जो जानबूझकर बैठक से नदारद रहे। उनसे जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें