सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मंगलवार को बिजली विभाग कार्यालय सुजानपुर के समीप नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कुछ समय पहले महाविद्यालय की छात्राओं को पानी की बोतलें लेकर खड़े देखा था। बातचीत में छात्राओं ने इस स्थान पर विद्यार्थियों और राहगीरों के लिए पेयजल सुविधा की जरूरत बताई थी। ऐसे में समस्या को देखते हुए टंकी का निर्माण करवाया गया है। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।