फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता: भोरंज ने बिलासपुर को हराया, शनिवार को होगा फाइनल

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) के तीसरे दिन 16 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में भोरंज महाविद्यालय की टीम ने बिलासपुर कॉलेज को 41-31 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में नालागढ़ ने सोलन को 44-22, कोटशेरा ने चौपाल को 43-11 से, नादौन ने धलियारा को 34-18, शिलाई ने सीमा (रोहडू) को 36-31, धर्मशाला ने पौंटा को 36-20, बीएड कॉलेज भोटा ने हमीरपुर को 36-17 से, भोरंज ने शिलाई को 64-53 से हराया। प्रतियोगिता का अंतिम दिन 26 सितंबर को होगा। इस दौरान समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समापन समारोह में शारीरिक शिक्षा के सेवानिवृत्त प्रवक्ता प्रो. राजेंद्र बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें