फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: दिवाली के बाद घर लौटने वालों को राहत, HRTC ने चंडीगढ़-होशियारपुर के लिए चलाईं विशेष बसें

दिवाली और भैयादूज का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। ऐसे में बसों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने रविवार को विभिन्न रूटों पर छह विशेष बसों का संचालन किया। निगम प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ के लिए तीन, होशियारपुर के लिए दो और शिमला के लिए एक विशेष बस चलाई गई। त्योहार मनाने के बाद वापस लौट रहे यात्रियों को इन बसों के संचालन से काफी राहत मिली। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हुई। त्योहारी सीजन के दौरान एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित विभिन्न रूटों पर लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की थी। अब त्योहार समाप्त होने के बाद यात्रियों की वापसी शुरू होने पर निगम की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और बसों में बढ़ती भीड़ के कारण होने वाली परेशानी को कम करना है। एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि निगम यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यात्रियों की मांग और जरूरत के आधार पर विभिन्न रूटों पर विशेष बसें भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विशेष बसों की संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें