फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: चार वर्षों से बकाया भुगतान न मिलने पर परिवहन पेंशनरों में रोष, सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक चालक प्रशिक्षण केंद्र, बस स्टैंड हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला इकाई के उपाध्यक्ष रघुवीर ठाकुर ने की। बैठक में मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा परिवहन पेंशनरों के पिछले चार वर्षों से लंबित भुगतानों का रहा। मंच के पदाधिकारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से बकाया राशि का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि सरकार के चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन परिवहन पेंशनरों को अभी तक एरियर की 50 हजार रुपये की किस्त नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों के एरियर का भुगतान भी लंबित है। अजमेर ठाकुर ने कहा कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को देय 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ की राशि का भुगतान भी अभी तक नहीं हुआ है। पेंशनरों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंच ने सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से सभी लंबित देय राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की। बैठक में शिव कुमार, राम लाल, बलबीर, पवन, विनोद, योगराज, जगजीत और रघुबीर सहित करीब 70 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मंच ने लंबित भुगतान के मुद्दे को आगे भी प्रमुखता से उठाने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें