फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में डिप्लोमा इंजीनियरों की पदोन्नति पर उठे सवाल, दिलीप सिंह ने लगाए अनदेखी के आरोप

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में डिप्लोमा इंजीनियरों के रिक्त पद लंबे समय से नहीं भरे जाने और पदोन्नति के अवसर सीमित होने पर नाराजगी जताई गई है। प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन पर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। यह मुद्दा हमीरपुर के डुग्घा में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक में उठाया गया। एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह ढटवालिया ने कहा कि बोर्ड में डिप्लोमा इंजीनियरों के कई पद लंबे समय से रिक्त हैं। इसके चलते कई कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डिप्लोमा इंजीनियरों के पदोन्नति अवसरों में कटौती की जा रही है। दिलीप सिंह ढटवालिया ने कहा कि डिप्लोमा कैडर में भी पद खाली चल रहे हैं और रोजगार के अवसर खोलने के बजाय कम किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट कैडर की तीन स्तरीय व्यवस्था में डिप्लोमा धारकों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से डिप्लोमा इंजीनियरों में प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। बैठक के माध्यम से सरकार से आग्रह किया गया कि डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए रोजगार के अवसर खोले जाएं और लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जाए। बैठक के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इंजीनियर विजय पटियाल को राज्य अध्यक्ष और इंजीनियर राजेश भारद्वाज को महासचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में इंजीनियर अक्षय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंजीनियर राम सिंह को उपाध्यक्ष, इंजीनियर सुनील कुमार को वित्त सचिव, इंजीनियर सुनील दत्त को प्रकाशन सचिव, इंजीनियर नरेश रानौत को अतिरिक्त महासचिव और इंजीनियर संजय कुमार को मुख्य संगठन सचिव चुना गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें