फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर बना खेलों का सरताज, हमीरपुर बास्केटबॉल में विजेता

सुंदरनगर बहुतकनीकी संस्थान ने खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर (बड़ू) में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 बहुतकनीकी संस्थानों के करीब 510 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के परिणामों में बैडमिंटन में बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब ने पहला और सुंदरनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल में मेजबान हमीरपुर की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में रोहड़ू ने बाजी मारी। टेबल टेनिस में सुंदरनगर विजेता बना। वहीं, कबड्डी में भी सुंदरनगर ने पहला स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बैडमिंटन में पांवटा साहिब के रोहित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बास्केटबॉल में हमीरपुर के दीपक, वॉलीबॉल में रोहड़ू के कृपांश और टेबल टेनिस में सुंदरनगर के आदित्य ठाकुर ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में सुंदरनगर के चंदन को बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया। बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 बहुतकनीकी महाविद्यालयों के लगभग 510 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें