फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भोरंज में छात्र केंद्रीय संघ के सदस्यों को दिलाई शपथ

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में छात्र केंद्रीय संघ के नव मनोनीत सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने नव मनोनीत सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई तथा उन्हें बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष के रूप में रमनदीप, दीया शर्मा ने उपाध्यक्ष, रिया शर्मा ने महासचिव और नेहा ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। प्राचार्य ने सभी सदस्यों को उनके दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद छात्र केंद्रीय संघ के सदस्यों के साथ बैठक भी आयोजित की। बैठक में महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास और छात्र हित से संबंधित अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक भागीदारी से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें