फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 316 कुत्तों को लगा एंटी रेबीज टीका, 5 हजार और वैक्सीन की मांग

जिले में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या के बीच लोगों को रेबीज के खतरे से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। 28 सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 316 कुत्तों को एंटी रेबीज का टीका लगाया जा चुका है। विभाग की ओर से यह अभियान लावारिस के साथ-साथ पालतू कुत्तों को भी टीकाकरण के दायरे में लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उपमंडल स्तर के पशु अस्पतालों में जरूरत के मुताबिक 100 से 300 टीकों की खेप भेजी गई है। अधिकारियों के अनुसार जिले में टीकों की मांग बढ़ने को देखते हुए करीब 5,000 अतिरिक्त एंटी रेबीज टीकों की मांग भी भेजी गई है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक कुत्तों का टीकाकरण कर रेबीज संक्रमण की आशंका को कम किया जा सके। जिले के कई हिस्सों में लावारिस कुत्तों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में इनकी बढ़ती मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल रहता है। ऐसे में टीकाकरण अभियान को रेबीज की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पशुपालन विभाग ने लोगों से अपने पालतू कुत्तों का भी समय पर एंटी रेबीज टीकाकरण करवाने की अपील की है। विभाग का कहना है कि रेबीज गंभीर बीमारी है और इसके लक्षण सामने आने के बाद उपचार की संभावना बेहद सीमित हो जाती है। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है। उपनिदेशक पशुपालन विभाग हमीरपुर डॉ. सुजय शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान एक हजार से अधिक कुत्तों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुत्तों का नियमित रूप से एंटी रेबीज टीकाकरण कराया जाना जरूरी है। विभाग की ओर से उपलब्ध संसाधनों के अनुसार टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। अतिरिक्त वैक्सीन की मांग भेजे जाने के बाद अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने में मदद मिलेगी। विभाग ने लोगों से लावारिस कुत्तों से अनावश्यक दूरी बनाए रखने और किसी कुत्ते के काटने की स्थिति में लापरवाही न बरतने की अपील की है। पालतू कुत्तों के मालिकों से भी नियमित टीकाकरण करवाने को कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें