फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा में किया शूर्पणखा की नाक काटने व सीता हरण तक के प्रसंगों का मंचन

उपमंडल नादौन के बड़ा में श्रीराम क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के छठे दिन शनिवार को शूर्पणखा की नाक काटने, खर-दूषण वध, सीता हरण, शबरी मिलन और बाली वध के प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। मंचन के दौरान पंचवटी में शूर्पणखा भगवान राम और लक्ष्मण को विवाह का प्रस्ताव देती है। सीता की ओर बढ़ने पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। इसके बाद शूर्पणखा के भाई खर-दूषण राम के हाथों मारे जाते हैं। अपमान का बदला लेने के लिए रावण मारीच की मदद से सीता हरण की योजना बनाता है। स्वर्ण मृग को देखकर सीता राम को उसे पकड़ने के लिए भेजती हैं। इसके बाद रावण छल से सीता का हरण कर लंका ले जाता है। सीता की खोज करते हुए भगवान राम शबरी के आश्रम पहुंचते हैं, जहां वह उन्हें बेर खिलाती हैं। इसके बाद ऋष्यमूक पर्वत पर राम की हनुमान और सुग्रीव से भेंट होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें