फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा: भाषण प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर प्रथम

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा में आयोजित अंडर-19 छात्रों की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन बुधवार को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि शरण प्रसाद ने विजेता विद्यालयों के प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के लिए 11 हजार देने की घोषणा भी की। भाषण प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा द्वितीय रहा। सुगम संगीत में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर प्रथम और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हिरानगर द्वितीय रहा। एकल नाटक में मैग्नेट स्कूल प्रथम और सुपर मैग्नेट स्कूल द्वितीय रहा। वाद्य संगीत में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर प्रथम और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर द्वितीय रहा। लोक नृत्य में मैग्नेट स्कूल प्रथम और सुपर मैग्नेट स्कूल द्वितीय रहा। संस्कृत गीतिका में मैग्नेट स्कूल प्रथम और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा द्वितीय रहा। श्लोक उच्चारण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) हमीरपुर और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोटा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या सनम ने मुख्य अतिथि, अतिथियों और मंदिर समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। समारोह में नगर पंचायत भोटा की अध्यक्ष सरोज कुमार, उपप्रधान बलदेव धीमान, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. ललित मोहन भार्गव, सर्वजीत कौर, सुशील शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें