फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित पांच दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। सात से 11 सितंबर तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य, सूझबूझ और सावधानी के साथ कार्य करने के तरीके बताए गए। मुख्य स्रोत वक्ता राजकुमार और अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को भूकंप, आग लगने और भूस्खलन जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय शांत रहकर सही निर्णय लेना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को बचाव कार्यों में सावधानी बरतने और आसपास के लोगों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आपदा प्रबंधन की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति कभी भी उत्पन्न हो सकती है। जागरूकता और प्रशिक्षण के माध्यम से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाना चाहिए, ताकि आपदा के समय अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित रखने में मदद मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें