फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: जीत के बाद अनुराग ठाकुर ने महिला कबड्डी टीम से वीडियो कॉल पर की बात, दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर सांसद अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया और देश का मान बढ़ाया है। टीम प्रबंधन और सदस्यों से वीडियो कॉल पर बात कर उन्होंने जीत के लिए बधाई और देश का नाम उनसे करने के लिए ऊंचा करने के शुभकामनाएं दीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल की चार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन बेटियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर हर हिमाचली का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की बेटियां भारत का अभिमान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें