जिला स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोल की छात्रा अक्षिता ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसई की शिखा ने भी कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान अपने नाम किया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाड़ी की वंशिका गौतम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।