चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से जिला मुख्यालय में चल रहे धरना-प्रदर्शन के छठे और अंतिम दिन पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। इसमें विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों, कॉरपोरेट सेक्टर और शहरी निकायों से जुड़े 216 पेंशनरों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। इनमें 17 पेंशनर धरने पर बैठे, जबकि 199 सदस्य बैकअप टीम के रूप में शामिल हुए। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।