फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: कुरांह में हाईवे पर लंगर लगाने से पैदा हो रही पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी समस्या

मणिमहेश यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत गागला के तहत कुरांह गांव पंचायत गागला एनएच-154ए पर मैहला पुल के समीप करीब एक किलोमीटर के दायरे में पांच लंगर लगाए गए हैं। इनमें चार लंगर पंजाब की विभिन्न संस्थाओं और एक लंगर अंबाला एसोसिएशन की ओर से लगाया गया है। ग्रामीणों ने लंगरों की व्यवस्था को लेकर यातायात, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी समस्याएं प्रशासन के समक्ष उठाई हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी साैंपा। ग्रामीणों में प्रधान रीता देवी, सुरेंद्र कुमार, नरोतम सिंह, प्रताप चंद, भूरी सिंह, भूपेंद्र कुमार, महिंद्र सिंह और कमल कुमार का कहना है कि एक किलोमीटर के क्षेत्र में पांच लंगर होने से हाईवे पर श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन रही है और स्थानीय लोगों को अपने खेतों तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है। उनका आरोप है कि लंगरों में बड़ी संख्या में लोगों के रहने और भोजन व्यवस्था के कारण पानी की खपत बढ़ गई है। इससे आसपास के ग्रामीणों को पेयजल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक लंगर में करीब 30 से 35 कर्मचारी कार्यरत हैं। लेकिन वहां पर्याप्त शौचालय और स्नान की व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। इससे खुले में शौच और गंदगी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने लंगरों में कार्यरत बाहरी कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें