फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के साच पास में बर्फबारी से रास्ता बंद, पांगी घाटी का संपर्क कटा; 5-6 इंच जमी बर्फ

चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर मंगलवार शाम हुई ताजा बर्फबारी के बाद आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। साच पास में लगातार हुई बर्फबारी के चलते सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही संभव नहीं रह गई। जानकारी के अनुसार, साच पास में मंगलवार शाम करीब 5 बजे बर्फबारी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान पास में करीब 5 से 6 इंच तक ताजा बर्फबारी होने का अनुमान है। इस वर्ष साच पास ने तीसरी बार बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। बर्फबारी के कारण बैरागढ़ से किलाड़ (पांगी) को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यह मार्ग पांगी घाटी को चंबा मुख्यालय से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रास्तों में शामिल है। सड़क बंद होने के कारण पांगी घाटी का संपर्क फिलहाल चंबा मुख्यालय से कट गया है। मार्ग पर बर्फ हटाने और आवाजाही बहाल करने के लिए मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होना जरूरी है। साच पास में मौसम खराब होने और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि मौसम साफ होने और सड़क बहाल होने तक साच पास की तरफ सफर न करें। ऊंचाई वाले क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने और सड़क पर बर्फ जमने से वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। फिलहाल साच पास पर ताजा बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है और मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें