फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: मुख्यमंत्री सुक्खू आज होली और मैहला के दौरे पर, विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को चंबा जिले के होली और मैहला क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुबह से ही होली हेलीपैड परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाती रहीं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। वह उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कर सकते हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले चुराह से होली हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह दिवंगत कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। होली में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री लिल्ह पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावा वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों की निगाहें भी इस कार्यक्रम पर टिकी हैं। लिल्ह में कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री मैहला पहुंचेंगे। यहां आयोजित होने वाले 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। साथ ही प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों से भी रूबरू होंगे। उनका रात्रि विश्राम मैहला में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर होली, लिल्ह और मैहला में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यक्रमों को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें