फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार और सुविधाओं के आश्वासन पूरे नहीं होने का आरोप, चंबा में परियोजना प्रभावितों का अनशन

जेएसडब्लयू परियोजना से प्रभावित विभिन्न पंचायतों के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनशन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि परियोजना शुरू होने के समय स्थानीय लोगों को रोजगार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन परियोजना प्रबंधन ने अब तक इन आश्वासनों को पूरा नहीं किया है। अनशन पर बैठे प्रभावित लोगों आर्यन ठाकुर, विजय कुमार, संदीप कुमार, सुरजीत कुमार, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार और विपिन कुमार ने कहा कि परियोजना की शुरुआत के दौरान स्थानीय लोगों को नौकरी और अन्य सुविधाएं देने की बात कही गई थी। इससे क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि परियोजना के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबा समय बीतने के बावजूद उन्हें आश्वासन के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। प्रभावितों के अनुसार, अपनी मांगों को लेकर कई बार उम्मीद जताने और समाधान की प्रतीक्षा करने के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर अनशन शुरू करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने परियोजना प्रबंधन से मांग की कि स्थानीय लोगों को दिए गए आश्वासनों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को रोजगार और अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को उनका हक मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें