फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में जयराम ठाकुर की जनसभा के दौरान बिजली कटौती पर बवाल, भाजपा ने दिया धरना

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की चंबा में आयोजित जनसभा के दौरान बिजली कटौती का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा सदस्य जय सिंह ने सोमवार को बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जय सिंह ने आरोप लगाया कि बीते सप्ताह जयराम ठाकुर के चंबा दौरे के दौरान जब वह जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी समय बिजली काट दी गई। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार की ओछी हरकत करार देते हुए आरोप लगाया कि इससे विपक्ष के नेता के संबोधन में बाधा डालने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड के अधिकारी कांग्रेस नेताओं को खुश करने के लिए काम कर रहे थे। जय सिंह ने कहा कि भाजपा ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है और समय आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस रवैये को चंबा की साढ़े छह लाख जनता के सामने उजागर किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा सदस्य ने मांग की कि जनसभा के दौरान हुई बिजली कटौती के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें