फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 44 शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल का प्रशिक्षण, निपुण उत्सव भी मनाया

खंड स्तरीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक बीआरसी कार्यालय चंबा में किया गया। प्रशिक्षण खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अविनेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। पांच दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न पाठशालाओं के 44 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल विकसित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए किस प्रकार गतिविधियों और शिक्षण तकनीकों का प्रभावी इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत हो सके। कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति के रूप में नरेश ठाकुर, मोहिंदर सिंह, तस्लीम शेख और दीप्ति दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पांच दिनों तक शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया और बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों से अवगत करवाया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकों ने निपुण उत्सव भी मनाया। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों और तकनीकों को विद्यालयों में लागू करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित करना रहा। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने में शिक्षक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें