फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी: तीसरे स्थान के लिए इंडिया सी और डी में भिड़ंत, इंडिया डी ने चुनी बल्लेबाजी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में तीसरे स्थान के लिए इंडिया सी और इंडिया डी के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू हो गया है। वीरवार को खेले जा रहे इस मैच में इंडिया डी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुकाबले की शुरुआत में इंडिया डी ने संभलकर बल्लेबाजी की। शुरुआती छह ओवर में टीम ने एक विकेट गंवाकर 42 रन बना लिए थे। दोनों टीमों के लिए यह मैच टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल करने का आखिरी मौका है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम तीसरे स्थान पर रहेगी, जबकि हारने वाली टीम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ेगा। इससे पहले दोनों टीमें खिताबी मुकाबले की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला भी वीरवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। फाइनल में इंडिया ए और इंडिया बी की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोपहर एक बजे शुरू होगा। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें फाइनल पर टिकी हैं। दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। महिला अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच बना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें