फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: मां नयना देवी से मांगी मन्नत, बेटे की आंखों की रोशनी लौटने पर चांदी के नेत्र चढ़ाने पहुंची मां

मां श्री नयना देवी के प्रति आस्था और विश्वास की एक भावुक तस्वीर बिलासपुर स्थित श्री नयना देवी मंदिर में देखने को मिली। पंजाब के होशियारपुर जिले के जेजों क्षेत्र से एक महिला श्रद्धालु अपने परिवार के साथ माता के दरबार पहुंची। बेटे की आंखों की रोशनी लौटने की खुशी में परिवार ने मां श्री नयना देवी को चांदी के नेत्र अर्पित किए। महिला श्रद्धालु ने बताया कि उसके बेटे की करीब तीन दिन पहले अचानक आंखों की रोशनी चली गई थी। बेटे की हालत को लेकर परिवार काफी चिंतित हो गया था। महिला के अनुसार, बेटे को लेकर परिवार ने कई अस्पतालों में उपचार कराया। इसके बावजूद उसकी आंखों की रोशनी वापस नहीं आई। परिवार के लिए यह बेहद चिंता का समय था। इसी दौरान परिवार ने मां श्री नयना देवी के दरबार में मन्नत मांगी। महिला ने बताया कि उन्होंने माता से प्रार्थना की कि यदि उनके बेटे की आंखों की रोशनी वापस आ गई तो वे परिवार सहित मां के दरबार में आएंगे और चांदी के नेत्र अर्पित करेंगे। महिला के अनुसार, मन्नत मांगने के बाद उसके बेटे की आंखों की रोशनी वापस आ गई। इसके बाद परिवार ने अपनी मन्नत पूरी करने का फैसला किया और श्री नयना देवी मंदिर पहुंचकर चांदी के नेत्र माता को अर्पित किए। मंदिर पहुंचकर महिला ने परिवार के साथ माता की पूजा-अर्चना की और बेटे के स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। महिला ने कहा कि उनके परिवार की मां श्री नयना देवी के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने माता के दरबार में अपने बच्चों के सुख, स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। परिवार ने मां से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहे और सभी सदस्य स्वस्थ एवं सुखी रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें