फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: गन प्वाइंट पर लूट, गाड़ी की किस्त जमा कराने आया था युवक

शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 10:57 PM IST

आईडीबीआई बैंक के एटीएम पर पैसे जमा कराने के लिए आए आईटीआई निवासी कार्तिक से गन पॉइंट पर लूट हो गई। घटना बुधवार देर रात साढे़ दस बजे की है। दो नकाबपोश बदमाश एटीएम के अंदर घुस गए और सिर पर बंदूक तान 16 हजार कैश, पर्स, मोबाइल और स्कूटी की चाबी छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद उसने इसकी सूचना तुरंत परिजन और डायल 112 पर दी। थोड़ी ही देर में सीआईए-1 और सिटी थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। आईटीआई वासी कार्तिक ने बताया कि वह बिजनेसमैन है। कुछ समय पहले उसने किश्तों पर एक गाड़ी ली थी, जिसकी 5 जून को सुबह किश्त कटनी थी। अकाउंट में बैलेंस मेंटेन करने के लिए वह स्कूटी से बुधवार रात्रि करीब साढ़े 10 बजे खाते में 16 हजार रुपए जमा कराने प्यारा चौक के समीप आईडीबीआई बैंक के एटीएम में पहुंचा।एटीएम बूथ के अंदर वह डिपॉजिट मशीन के आगे पैसे हाथ में लिए ही खड़ा था कि तभी दो नकाबपोश युवक अंदर घुसे। उनमें से एक ने मशीन में कैश जमा होने की बात पूछी इसके बदछा इसके बाद दूसरे युवकन बंदूक निकाल उसके सामने तन दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें