फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: नशा तस्कर दो भाइयों के अवैध मकान पर चला निगम का बुलडोजर, दो मंजिला मकान ध्वस्त

यमुनानगर में अवैध निर्माण और नशा तस्करों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। वीरवार को नगर निगम की टीम ने पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी में नशा तस्करी के आरोपी दो सगे भाइयों के अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यमुनानगर पुलिस ने कुछ समय पहले पुराना हमीदा निवासी नईम धोबी और उसके भाई मुस्तकीम को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस अधक्षक ने नगर निगम को पत्र भेजकर आरोपियों की संपत्तियों की जांच करने का अनुरोध किया था। नगर निगम की जांच में खुलासा हुआ कि दोनों भाइयों ने बिना नक्शा और बिल्डिंग प्लान पास कराए ही खड्डा कॉलोनी में अवैध रूप से दो मंजिला मकान खड़ा किया था। जांच के बाद निगम की ओर से आरोपियों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की समय अवधि पूरी होने के बाद नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई और इसके लिए सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र दहिया के नेतृत्व में सहायक नगर योजनाकार दर्शन लाल, भवन निरीक्षक नरेंद्र गुंदाल और दीपक की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नशा तस्करों के दो मंजिला मकान को ढहाना शुरू किया और देखते ही देखते पूरी इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें