फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

यमुनानगर। जिले में अपराध शाखा (CIA 2) की टीम और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बड़ी पावनी के नजदीक हुई, जहां बदमाश यमुनानगर से फरार होने की फिराक में था। गुप्त सूचना मिलने के बाद CIA 2 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी की और उसे रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बदमाश ने पुलिस के आदेश की अनदेखी करते हुए टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाश की टांग में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान 32 वर्षीय परमिंदर सिंह निवासी जैनगर, राजपुरा के पास, जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह कुछ समय पहले चनेटी के पास क्रेन संचालक पर हुए हमले का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा पुलिस उसे दलजीत उर्फ बाबू का गुर्गा भी बता रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे हैं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें