संत निश्चल पब्लिक स्कूल के संत निश्चल स्विमिंग एकेडमी में स्विमिंग पुल में ओवर टाइम को लेकर तीन युवकों व कोच में बहस हो गई। ऐसे में संदिग्ध परिस्थितियों मैनेजर जींद के नरवाना निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र शर्मा की मौत हो गई। हालांकि पुल पर बेसुध पड़े राजेंद्र को आनन-फानन में शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने के बाद थाना शहर पुलिस व एएसपी अमरिंद्र सिंह एवं सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई।