बाकरपुर गांव के रकबा में यमुना नदी किनारे में प्लेज की खेती करने वाले किसान की छान में आज आग लग गई। आग से छान में रखा सामान, रुपये, गहने व अन्य दस्तावेज जल गए। पीड़ित परिवार के पास अब रहने के लिए भी ठिकाना नहीं है। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया, क्योंकि घटनास्थल पर जाने के लिए रास्ता न होने से दमकल की दो गाड़ियां दो किलोमीटर पहले ही रूक गईं। पीड़ित छोटा लापरा निवासी नौशाद अपनी पत्नी, सात लड़कियों व दो लड़कों के साथ इसी छान में रहता था। आग लगने के बाद हुए नुकसान को देख कर नौशाद की पत्नी बेसुध हो गई।