लंबित मांगों के रोष में नगर निगम व दमकल कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के बाहर जुटे। यहां प्रदर्शन के बाद रेलवे रोड पर काले झंडे व उल्टा झाड़ू लेकर रोष मार्च निकाला। इस दौरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर रोष प्रदर्शन की अगुवाई शाखा प्रधान पपला ने की। इसका संचालन सहसचिव रमेश टोडर पुर ने किया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ से जिला प्रधान महिपाल सौदे, नगर पालिका कर्मचारी संघ से जिला प्रधान प्रवेश परोचा, अग्निशमन विभाग से राज्य संगठन सचिव संतोष कुमार व ऑडिटर रिंकू कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया।