दिव्य नगर योजना के तहत शहर में तीन मार्गाें के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को मेयर सुमन बहमनी अधिकारियों के साथ जगाधरी वर्कशॉप रोड के सुंदरीकरण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां उन्हें पेड़ों की बाउंड्री में निम्न गुणवत्ता की ईंटों लगाने की शिकायत मिली थी। मेयर बहमनी ने सड़क किनारे बने पेड़ के चारों ओर नई बाउंड्री को अपने सामने तुड़वाया और उसमें से ईंटों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लेकर लैब में भेजे। मेयर ने अधिकारियों को लैब से रिपोर्ट आने तक इस कार्य को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर विकास कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।