हरियाणा के झज्जर में गांव आजाद नगर में ब्याज पर ली गई रकम न चुकाने पर साहूकार ने मजदूर के साथ घर में घुसकर मारपीट की। साहूगार ने उसे धमकाया भी। मारपीट से सदमे में आए मजदूर सुंदर (38) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता परिवार को सुबह लगा और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल झज्जर पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक सुंदर की पत्नी की शिकायत पर साहूकार अजीत के खिलाफ एससी, एसटी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।