फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आदर्श नगर में पेयजल लाइन डालने का काम शुरू, 15 दिन बाद लोगों को मिलेगी राहत

शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 06:41 PM IST

आदर्श नगर में शनिवार को मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने नारियल तोड़कर पेयजल लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिक सतपाल खत्री और नारायण सिंह से भी नारियल तुड़वाया। उनके साथ निगम पार्षद सुरेंद्र मदान भी मौजूद रहे। विधायक निखिल मदान ने बताया कि आदर्श नगर में काफी समय से पेयजल की किल्लत चल रही है। लोगों को समुचित मात्रा में स्वच्छ पेयजल न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जानकीदास स्कूल बूस्टिंग स्टेशन से से आदर्श नगर गांधी चौक तक पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू कराया है। इस कार्य को 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रवासियों को जाजल रैनीवेल से पानी की आपूर्ति की जाएगी। मेयर राजीव जैन ने कहा कि नगर निगम की ओर से 18 लाख रुपये से पेयजल लाइन डाली जाएगी। उसके बाद सड़क की मरम्मत भी की जाएगी। इस लाइन को मुख्य लाइन में जोड़ने के बाद आदर्श नगर के लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से स्थाई तौर पर निजात मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें