केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र खेवड़ा में शनिवार को आयुष विभाग की तरफ से योग प्रोटोकॉल शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक अमित खोखर व सीआरपीएफ डीआईजी कोमल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीआरपीएफ जवानों को योगाभ्यास कराया गया। हरियाणा योग आयोग की तरफ से डाॅ. मदन मानव व प्रियंका की देखरेख में यह शिविर लगाया गया। प्रबंध निदेशक अमित खोखर ने बताया कि योग दिवस को हमें पर्व के रूप में मनाना चाहिए। हर रोज योग करने से हमारे अंदर मानसिक व शारीरिक क्षमता का विस्तार होता है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।