फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने नई अनाज मंडी का किया दौरा, खरीद और कैंटिन की व्यवस्था देखी, विकास कार्यों की भी ली रिपोर्ट

गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी परिसर में पड़ी धान की फसल की खरीद की व्यवस्था देखी। उन्होंने हैफेड अधिकारियों को मानकों पर खरी फसल की खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान रेस्ट हाउस में किसान कैंटिन का भी दौरा किया। कैंटिन में उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर जानकारी जुटाई और कर्मचारियों को किसानों एवं मजदूरों को अच्छी गुणवत्ता का खाना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनाज मंडी में हुए विकास कार्यों की भी रिपोर्ट ली। क्षेत्र में वीरवार को तेज बारिश हुई थी। बारिश के कारण अनाज मंडी परिसर में एक फीट तक पानी भर गया था। बारिश के कारण फसल में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है, जिसके कारण खरीद का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम अंकित कुमार अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में बेमौसमी बारिश के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई थी। पानी की निकासी तेजी से करवा दी गई थी। किसानों को फसल सुखाकर लाने को कहा गया है, ताकि उन्हें खरीद के लिए नमी कम होने का इंतजार ना करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें