फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर एटीएस का सुरक्षा जांच अभियान, यात्रियों के सामान की तलाशी

सोनीपत। छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वीरवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) व बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ने जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ सोनीपत रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान छठ पर्व मनाने के लिए अपने घरों की ओर जा रहे यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई। टीम ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। जांच के दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई और स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने भी एटीएस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर लगातार सुरक्षा जांच और निगरानी का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। रेलवे पुलिस की ओर से यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखने पर तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें। टीम में सीआईडी रोहतक से इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एटीएस प्रभारी रामकिशन, जीआरपी थाना प्रभारी अजय कौशिक, एसए राकेश वशिष्ठ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें