फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में खुशी, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 02:51 PM IST

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में देर रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर की गई सफल एयर स्ट्राइक से जिलावासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर सेना की इस कार्रवाई का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि आतंकवादियों का खात्मा करना जरूरी है। भविष्य में ऐसी कार्रवाई को जारी रख आतंकवाद का जड़ से खात्मा किया जाए। बहालगढ़ रोड पर स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक पर खुशी जताई। लोगों ने हाथों में देश का झंडा लेकर भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर जश्न मनाया। लोगों ने भारतीय सेना को बधाई देते ऑपरेशन सिंदूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर चलाने से पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को हौसला मिलेगा। उनकी मांग है कि इसी तरह आतंकवाद का सफाया किया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें