गोहाना। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में नायब तहसीलदार अंजू ने लोगों की शिकायतें सुनी। शिविर में विधवा पेंशन चालू करवाने, इंतकाल दर्ज करवाने, पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हटवाने, गैस सिलेंडर की कॉपी को चालू करवाने, फैमिली आईडी ठीक करवाने की शिकायतें प्राप्त हुई। नायब तहसीलदार अंजू ने संबंधित अधिकारियों को तय समय में सभी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ कपिल यादव, मंदीप, डॉ. प्रियंका, सचिव सुंदर शर्मा, बीईओ लवल किशोर आदि उपस्थित थे।