फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप

नवीन दलाल Updated Tue, 04 Nov 2025 04:25 PM IST

बिहार चुनाव में मतदान को लेकर प्रवासियों को भाजपा का पटका पहनाकर ट्रेनों से रवाना करने, नेताओं के ट्रेनों को झंडी दिखाने, रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टॉल लगाने के बाद कांग्रेस हरकत में आ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में रोष जताया। सोनीपत स्टेशन पर भाजपा नेताओं की ओर से सोमवार को प्रवासियों को ट्रेनों के माध्यम से बिहार रवाना करने के बाद मंगलवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में विरोध जताया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेम नारायण गुप्ता, प्रोफेसर बंसीलाल ऋतुराज ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव को लेकर ट्रेनों में भाजपा के निशान का पटका पहनकर, झंडे से हरी झंडी दिखाकर, स्टॉल लगाकर जिस प्रकार प्रवासी लोगों को बिहार भेजा गया है, इससे भाजपा व चुनाव आयोग का गठजोड़ दिखता है। सरेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें