फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सांस्कृतिक उत्सव में हरियाणवी समूह नृत्य पर छात्राओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग

मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाए जा रहे दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का मंगलवार को दूसरा दिन है। कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर समूह व एकल नृत्य में संस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम का आयोजन जिला सांस्कृतिक समन्वयक एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रपति अवाॅर्डी सुनीता ढुल, प्राचार्य सुमन बाला शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें खंड सोनीपत सहित गोहाना, गन्नौर, राई, कथूरा, मुंडलाना विद्यार्थी शामिल है। उत्सव के दूसरे दिन कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच चार श्रेणियों, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक व रागिनी के मुकाबले होंगे। शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। मंच संचालन सहायक जिला परियोजना संयोजक अत्तर सिंह, सतनारायण वशिष्ठ, सुमन व साक्षी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी विभिन्न विद्यालयों के 30 प्राचार्य व शिक्षकों को सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें