फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में उप सिविल सर्जन ने परिवार नियोजन से संबंधित महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश

नवीन दलाल Updated Fri, 14 Feb 2025 03:41 PM IST

नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को उप सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत ने प्रसूति विभाग का दौरा किया। उन्होंने परिवार नियोजन से संबंधित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।इसके लिए अस्पताल में आने वाले महिलाओं को जागरूक किया जाए। उप सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में महिलाओं के गर्भ निरोधक के लिए कॉपर-टी और प्रसवोत्तर अंतर गर्भाशयी गर्भनिरोधक उपकरण (पीपीआईयूसीडी) की सुविधा दी जा रही है। अंतरा इंजेक्शन 90 दिन तक गर्भ निरोधक के लिए कारगर है। यह इंजेक्शन हर तीन महीने बाद लगाया जाता है। माला-डी की एक-एक गाेली रोजाना लेनी होती है। वहीं, छाया की गोलियां सप्ताह में दो बार लेनी होती हैं। तीन माह बाद महिलाओं को सप्ताह में छाया की एक गोली लेनी होती है। परिवार नियोजन के लिए कॉपर-टी कभी भी लगाई जा सकती है। विभाग की ओर से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। डिलिवरी के तुरंत बाद पीपीआईयूसीडी भी लगाई जा रही है। इसके लिए महिलाओं को पहले बताया जाता है। महिला की रजामंदी के बाद ही पीपीआईयूसीडी लगाई जाती है। पीपीआईयूसीडी के केस ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाएंगे। साथ ही पुरुष नसबंदी के ऑपरेशन के लिए जारूकता अभियान चलाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें