फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया संदेश

गोहाना। बरोदा रोड पर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कथूरा ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ते हैं। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को लेकर चल रहे संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करने को कहा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया ने कहा कि वोट चोरी कर भाजपा सत्ता में आई। बरोदा हलका में उन्हें उम्मीद थी कि इंदुराज नरवाल वोटों के बड़े अंतर से जीतेंगे। वोट चोरी बरोदा हलका में भी हुई थी। नहीं तो यहां के विधायक इंदुराज नरवाल 30 से 40 हजार वोटों से जीत दर्ज करते। चुनाव के समय हलका में स्वतंत्र प्रत्याशी खड़ा कर दिया गया, जिससे इंदुराज नरवाल की वोट वहां गई। भाजपा इसका फायदा उठाना चाहती थी, किंतु हलका की जनता की समझदारी ने यह होने नहीं दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें