फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कराई जा रही, चार में से एक मशीन खराब

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बना रखा है। रविवार को बायोमेट्रिक कराने वाले अभ्यर्थियों की लंबी लाइन हुई। बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए चार मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन इनमें से एक मशीन खराब होने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई और अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ रहा है हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आदेश अनुसार बायोमेट्रिक के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर अपनी पहचान का सत्यापन कराना है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्र पर व्यवस्था की गई है, हालांकि मशीन खराब होने के कारण अन्य मशीनों पर दबाव बढ़ गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट परीक्षा का परिणाम बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें